दुर्गापूजा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य धार्मिक अनुष्ठान के निमित्त सहयोग राशि लेने समाजसेवी अज़हर इस्लाम के निजी राइस मिल परिसर पहुंचे। हालांकि अजहर इस्लाम की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई ने उनकी ओर से सभी समितियों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और सहयोग राशि सौंपी।
आर्थिक सहयोग प्राप्त करने वाली समितियों में बेलतल्ला दुर्गा पूजा समिति, मुर्किमातल्ला दुर्गा पूजा समिति, राजापारा दुर्गा पूजा समिति, बाउरी पारा दुर्गा पूजा समिति, तांतीपारा दुर्गा पूजा समिति, कालीतल्ला दुर्गा पूजा समिति, खदान पारा दुर्गा पूजा समिति, तलवाडांगा दुर्गा पूजा समिति, सितेशनगर दुर्गा पूजा समिति, तांतीपारा आश्रम दुर्गा पूजा समिति तथा रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति शामिल हैं।

इस पहल पर अजहर इस्लाम ने अपने छोटे भाई के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि सहयोग की उम्मीद लेकर उनके पास आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश होकर वापस न लौटे। उन्होंने सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में यथासंभव सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अजहर इस्लाम ने कहा कि हर धर्म, हर समाज और हर त्योहार का सम्मान करना ही इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म है। दुर्गा पूजा हो, ईद हो या कोई अन्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन, सभी के प्रति उनका सम्मान और सहयोग हमेशा बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि वे पाकुड़ में रहें या शहर से बाहर, उनका दिल हमेशा यहां की जनता के साथ रहता है और जनसेवा के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

