धनबाद में मीडिया जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण तब बना, जब निष्पक्ष और जनसरोकारों की पत्रकारिता को समर्पित न्यूज़ इंडिया 24 के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर चैनल के एडिटर इन चीफ श्री कृष्णा सिन्हा, स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री पंकज सिन्हा एवं शहर के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी, पत्रकार और शुभचिंतक मौजूद रहे। नवाडीह बिनोद बिहारी चौक स्थित ओम टावर के समीप न्यूज़ इंडिया 24 के नए समाचार कार्यालय का विधिवत उद्घाटन मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए। उद्घाटन समारोह के दौरान नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया और न्यूज़ इंडिया 24 की टीम को शुभकामनाएं

दीं। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है। न्यूज़ इंडिया 24 लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है और आगे भी सत्य एवं निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। नए कार्यालय के शुभारंभ के साथ न्यूज़ इंडिया 24 आधुनिक संसाधनों और बेहतर तकनीक के माध्यम से दर्शकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ा रहा है। सत्य, विश्वास और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प के साथ न्यूज़ इंडिया 24 ने अपनी नई यात्रा की शुरुआत कर दी है। उम्मीद है कि यह नया कार्यालय क्षेत्र की आवाज को और मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाने का काम करेगा।

