Skip to content
NewZ India 24
  • Home
  • National
  • States
    • Madhya Pradesh
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Other States
  • Entertainment
  • Religion
  • Astro
  • Sports
  • International
  • Career
  • Home
  • पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप आईडी, ठगी की कोशिश
Posted inJharkhand

पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप आईडी, ठगी की कोशिश

October 17, 2026

पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर साइबर अपराधियों ने फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई है। इस आईडी के माध्यम से जिले के अधिकारियों और अन्य लोगों से संपर्क कर रुपये एवं उपहार की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फर्जी व्हाट्सएप नंबर 66636073402 का उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। इसे साइबर ठगी का प्रयास बताते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के

सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर किसी संदिग्ध नंबर या अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट से रुपये अथवा उपहार मांगे जाने पर भरोसा न करें। ऐसे मामलों में न तो कोई राशि भेजें और न ही अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें। उन्होंने संदिग्ध संदेश, कॉल या अन्य गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर पुलिस को देने की अपील की। जिला प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी अनधिकृत संदेश पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करने और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया है।

Tags:
cyber criminals demand money and giftsfake WhatsApp account in Megha Bhardwaj nameJharkhand fake WhatsApp scamMegha Bhardwaj photo misusePakur cyber fraud alertPakur Deputy Commissioner Megha Bhardwaj fake WhatsApp ID
Last updated on October 17, 2026
news.admin
View All Posts

Post navigation

Previous Post
नेमरा में स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह नेमरा में स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह
Next Post
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कन्या पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कन्या पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Subscribe and stay Informed with Latest News

Connect Us
Copyright 2026 — NewZ India 24. All rights reserved.
Scroll to Top