इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टला! हवा में पलटी एसयूवी नीचे खड़ी वैन पर जा गिरी। दावा किया जा रहा है कि अभिनेता इमरान हाशमी इस गाड़ी के बेहद करीब थे। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का एक खतरनाक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में क्रेन की मदद से हवा में लटकाई गई एसयूवी अचानक पलटती है और नीचे खड़ी वैन की छत पर जा गिरती है। इस दौरान सेट पर मौजूद क्रू

मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्टंट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, यह स्टंट पहले से तय था या इसमें कोई गड़बड़ी हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, आदित्य दत्त के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। फिल्म को 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।