केकेएम कॉलेज, पाकुड़ स्थित आदिवासी कल्याण बालिका छात्रावास की छात्राओं ने रोजमेरी हेंब्रम के हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। छात्राओं ने बताया कि वे कैंडल मार्च के माध्यम से अपनी मांगों और विरोध को शांतिपूर्ण ढंग से व्यक्त करना चाहती हैं।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि महेशबथान क्षेत्र में एक युवती के साथ गंभीर आपराधिक घटना हुई है। घटना को लेकर न्याय की मांग करते हुए कहा गया है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। कैंडल मार्च रविंद्र चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक एवं सिदो-कान्हू चौक तक निकाला गया।

