कैमूर जिले के भभुआ शहर के सब्जी मंडी के पास युवक रंजय कुमार उर्फ धन्नू की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं,मामले में संलिप्त दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को शहर में पैदल घुमाया और घटनास्थल पर ले जाकर घटना से संबंधित स्थल की पहचान कराई। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को भभुआ थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास अनिल पासवान के पुत्र रंजय कुमार उर्फ धन्नू,निवासी वार्ड संख्या-25,भभुआ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 12 अक्टूबर को भभुआ थाना कांड संख्या 1075/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा एससी- एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआईटी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कैमूर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,भभुआ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने

तकनीकी साक्ष्यों और सूचना संकलन के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान करते हुए गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस मामले में अखिलेश कुमार उर्फ भंटू, निवासी वार्ड संख्या-20, भभुआ तथा कृष्णा पटेल, निवासी वार्ड संख्या-21, भभुआ को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, घटना में संलिप्त दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। #घटनास्थल पर ले जाकर कराई गई पहचान गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को पैदल ही शहर में लेकर निकली और घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित स्थल की पहचान कराई।इस दौरान हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी को भी पुलिस ने मामले की जांच में अहम कदम बताया है #अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।