पंजाब के मानसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, एक मेडिकल स्टोर पर नशे को लेकर बहस हुई, जिसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक पर परविंदर झोटा को गोली मारने का आरोप है। हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात का पूरा

घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बहस के दौरान फायरिंग होती दिखाई दे रही है। इस वारदात के बाद पंजाब में नशे के कारोबार और नशे के खिलाफ अभियान चलाने वालों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा कौन करेगा?
