सेवा संकल्प यात्रा पूरी कर पाकुड़ लौटे दीपक कुमार साहा, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागतसेवा संकल्प अभियान के तहत 21 दिवसीय कार्यक्रम में जन्मभूमि से कर्मभूमि तक लगभग 2,000 किलोमीटर की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर झारखंड लौटने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पाकुड़ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार साहा का पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

स्वागत से अभिभूत दीपक कुमार साहा ने सभी जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, सम्मान और अपनापन उनके लिए गौरव की बात है। यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

