झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की सांगठनिक बैठक चितरपुर,सोढ़ स्थित मोटल राज लक्ष्मी में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवानंद महतो नें किया मौके पर पार्टी के कई केंद्रीय वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष ने कहा की हमे गर्व होता है की हमसब माटी की पार्टी के सिपाही हैं और जन समस्यायों से लड़ना ही हमारा उद्देश्य है उन्होंने कहा की संगठन को नई ऊर्जा से भरने के लिए सभी लोग अपने अपने जिम्दारियों का निर्वाह करें

क्योंकि संगठन ही सर्वोपरि है।वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदित कुमार सिंह नें कहा की झारखण्ड के आम जनमानस की हक,अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले डॉ जयराम महतो के हाथों को मजबूत करने के लिए एक एक कार्यकर्ता को निर्भीक होकर संगठन के मजबूती के लिए तन,मन,धन से समर्पित करना होगा।
