केकेएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को नव नियुक्त नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पारंपरिक वस्त्र पंची से पगड़ी बांधकर, माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान छात्रों ने पाकुड़ नगर को नशामुक्त बनाने के साथ-साथ बलात्कार, चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर थाना प्रभारी के साथ विस्तृत चर्चा की। छात्रों ने शहर

में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आवश्यक पहल पर भी विचार-विमर्श किया। मौके पर छात्र नेता कमल मुर्मू, वरिष्ठ छात्रनायक अजय हेम्ब्रम, उप छात्रनायक रोजिक मरांडी, वरिष्ठ छात्रनायिका सोनोटी टुडू, उप छात्रनायिका राहीना सोरेन, संतोष मरांडी, भीम हांसदा, किरान मरांडी, छोटू टुडू, सरिता मरांडी, संजू पहाड़िन सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

