हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की ओर से बुधवार को भभुआ शहर स्थित नगर पालिका मैदान में गरीब चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन कैमूर पहुंचे. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में आम नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी मंत्री ने आवेदन के माध्यम से जानकारी ली. और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। हम पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने किया. इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय सचिव कमलेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडे, जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं इस गरीब चौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं. मंत्री संतोष कुमार सुमन ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके

समाधान का आश्वासन दिया.कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सरकारी योजनाओं से जुड़े विषयों सहित अपनी स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी दी। मंत्री संतोष कुमार सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए पार्टी लगातार प्रयास कर रही है। संतोष कुमार सुमन ने बताया कि गरीब चौपाल यात्रा के तहत कैमूर जिला भभुआ 20 वां जिला है. उन्होंने कहा कि यह जिला यात्रा का सबसे पहला जिला था लेकिन कुछ कारण बस यह 20 वा स्थान पर आ गया। मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा गरीबों की पार्टी है और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है. उन्होंने चौपाल के माध्यम से आम लोगों से सीधे संवाद को आगे भी जारी रखने की बात कही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा गरीब परिवार के लोग यह जान ले कि भगवान ने सिर्फ इंसान बनाया है, लेकिन जन्म के बाद यहां जाती लगा दिया जाता है, इससे भी कोई दिक्कत नहीं है,मैं आप सभी पिछड़े गरीब लोगों से चाहूंगा कि आप भी अपने बच्चे को उच्च शिक्षा दिलाये ताकि वह शिक्षित बने और अपने अधिकारों के बारे में समझे और उस हक हासिल कर सके।
