हजारीबाग। हीराबाग चौक जिला कार्यालय में मंगलवार को विभिन्न दलों के सैकड़ों लोग झामुमो में शामिल हुए। सदर विधायक के पूर्व प्रतिनिधि रंजीत राम ने भाजपा छोड़ समर्थकों संग सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने माला-पट्टा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा, जनता मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है। रंजीत राम के साथ अशोक राम, अधिवक्ता पिंटू प्रकाश, बादल कुमार, सुरेंद्र कुमार समेत कई शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने नए साथियों को सम्मान व जिम्मेदारी का आश्वासन दिया।

