बाघमारा। झामुमो केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महथा उर्फ डब्लू महथा के नेतृत्व में रविवार को बीसीसीएल ब्लॉक-2 महाप्रबंधक कार्यालय में वार्ता हुई। स्थानीय बेरोजगारों को 75% नियोजन की मांग पर चर्चा हंगामेदार रही। आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा आनाकानी पर विरोध हुआ। घंटों वार्ता के

बाद कंपनी ने 45 दिन का लिखित आश्वासन दिया। इस पर 5 अक्टूबर से प्रस्तावित चक्का जाम स्थगित किया गया। डब्लू महथा ने कहा, 45 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो चक्का जाम होगा।
