हजारीबाग के खीरगांव में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद जयमंगल पांडेय को बलिदान दिवस और गौरव दिवस के रूप में याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी स्मृति पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में इतिहासकारों ने शहीद जयमंगल पांडेय के साहस, वीरता और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि शहीद

की स्मृति को सम्मान देने के लिए भवनों के नामकरण, प्रतिमा स्थापित करने और इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की दिशा में पहल करेंगे। पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और अन्य वक्ताओं ने भी खीरगांव को शहीद जयमंगल पांडेय की जन्मभूमि से जोड़ने की पहल को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में उनके वंशज सच्चिदानंद पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद के इतिहास को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने और उनके योगदान पर शोध की जरूरत बताई।