हजारीबाग में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत शेफाली गुप्ता ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं और बच्चों से मुलाकात की और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच फल और चॉकलेट भी वितरित किए गए। वहीं, लाभार्थी माताओं को पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ

वंदना योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शेफाली गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार हैं। सेविका-सहायिकाएं बच्चों और माताओं के पोषण एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े परिवारों और बच्चों तक आत्मीयता और सेवा की भावना पहुंचाना है।

