पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बक्सा टाइगर रिजर्व में Tiger Reintroduction Programme की शुरुआत की। यह पहल पश्चिम बंगाल वन विभाग और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA की संयुक्त पहल है। कार्यक्रम का उद्देश्य बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने और उनके संरक्षण को मजबूत करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी को

पुष्पांजलि अर्पित की और स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता की शपथ भी ली। बक्सा टाइगर रिजर्व पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित है और जैव विविधता के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। टाइगर रीइंट्रोडक्शन प्रोग्राम के तहत रिजर्व में बाघों की दोबारा आबादी स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

