हजारीबाग। झारखंड बंद के आह्वान पर जिला परिषद चौक पर किसान सभा, विस्थापित संघर्ष मोर्चा सहित कई संगठनों ने संयुक्त प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान-पेंशन देने और पेंशन के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। 60 वर्ष

से ऊपर के किसानों को 10 हजार पेंशन, बकाया ऋण माफी और अडानी कोल ब्लॉक आवंटन रद्द करने की भी मांग उठी।

