बेगूसराय में एक महिला के साथ होटल में दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अपराधियों ने पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला का अपहरण किया और फिर उसे नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गए। पीड़िता के मुताबिक, होटल के कमरे में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू का भय दिखाकर कई घंटे तक दुष्कर्म किया। महिला ने किसी तरह

बाथरूम जाने का बहाना बनाया और खुद को अंदर बंद कर लिया। इसके बाद मोबाइल फोन से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन होटल पहुंचे और महिला को वहां से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घटना के दौरान होटल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
