दिल्ली में सड़क और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 1,941 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन किया। बारापुला फेज-3 कॉरिडोर मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां से जोड़ता है और पूर्वी दिल्ली से

दक्षिणी दिल्ली के बीच सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी उपलब्ध कराता है। करीब 9 किलोमीटर के इस नेटवर्क से यातायात सुगम होने की उम्मीद है। इसके अलावा मोदी मिल-कalkाजी फ्लाईओवर और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर के लिए आधारशिला रखी गई। वहीं, लोनी रोड अंडरपास परियोजना भी कार्यक्रम का हिस्सा रही। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक दबाव कम करना और कनेक्टिविटी बेहतर करना है।