पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। अनंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अनुज सिंह का नामांकन 1 अक्टूबर को है और इसके बाद वे पूरे क्षेत्र में उनके लिए प्रचार करेंगे और वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है, बल्कि नीरज कुमार

के साथ उनका व्यक्तिगत विवाद है। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि वे अनुज सिंह के समर्थन में पूरे क्षेत्र में जाएंगे। वहीं, अनुज कुमार सिंह ने भी 1 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की बात कही और लोगों से समर्थन मांगा। जन सुराज ने पटना स्नातक सीट से अनुज कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जेडीयू ने नीरज कुमार को प्रत्याशी बनाया है।
