मांडू विधानसभा क्षेत्र के चुरचू प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के तहत संचालित शिविरों का निरीक्षण किया गया। 29 सितंबर को प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी झारखंड और राष्ट्रीय सचिव कुशवाहा महासभा की प्रभारी रेणु कुमारी ने चरही पंचायत के सडवाहा समेत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर SIR प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने SIR का नोटिस प्राप्त करने वाले आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी ली। चरही,

बहेरा समेत विभिन्न पंचायतों में शिविरों की प्रगति का भी निरीक्षण किया गया। आमजनों की ओर से बताई गई समस्याओं को AERO, प्रज्ञा केंद्र सहायक, सुपरवाइजर और संबंधित BLO अधिकारियों के सामने रखा गया और जल्द समाधान का आग्रह किया गया। इस दौरान बूथ संख्या 25 से 32 और 36 से 39 तक का निरीक्षण किया गया। मौके पर जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
