जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा ‘मिशन वात्सल्य योजना’ के तहत स्पॉन्सरशिप सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान रामगढ़ विधायक ममता देवी,विधायक मांडू निर्मल महतो,उपायुक्त श्री ऋतुराज कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण हेतु बच्चों को स्वास्थ्य,चिकित्सा,शिक्षा,पोषण एवं अन्य विकासपरक आवश्य कताओं की पूर्ति के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के 77

जरूरतमंद, अनाथ एवं देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के बीच ₹4,000 प्रति माह की दर से आर्थिक लाभ राशि का वितरण किया गया।विधायक ममता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन वात्सल्य योजना राज्य सरकार की एक अत्यंत महत्त्वाकांक्षी पहल है, जो बच्चों के शुरुआती पोषण एवं सुरक्षा से लेकर उनके सर्वांगीण विकास का जिम्मा उठाती है।
