प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम के नेतृत्व में नया डीसी मोड़ स्थित शहीद अमरजीत बलिहार चौक से समाहरणालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता, SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची की शुचिता एवं पारदर्शिता तथा पात्र नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। कांग्रेस नेताओं ने SIR प्रक्रिया में पारदर्शी सत्यापन, आपत्ति एवं सुनवाई की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश

कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम अनुचित तरीके से प्रभावित नहीं होना चाहिए तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। मार्च में जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, विभिन्न विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर नारे लगाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से समाहरणालय तक मार्च किया।

