घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ की। बीएसई सेंसेक्स 160.91 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,734.83 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 75.60 अंक यानी 0.33 प्रतिशत टूटकर 23,064.90 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सिर्फ टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि बाकी 28

शेयर लाल निशान में रहे। टीसीएस में 0.28 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 0.03 प्रतिशत की तेजी रही। दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई बड़े शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में दबाव देखा गया। निफ्टी 50 में 46 शेयर गिरावट के साथ खुले।
