28 सितंबर को हजारीबाग में मतदाता अधिकारों को लेकर आंदोलन: मुन्ना सिंह हजारीबाग। जिला कांग्रेस कार्यालय में मतदाता अधिकारों की रक्षा को लेकर बैठक हुई। कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि 28 सितंबर को हजारीबाग में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि

मतदाता सूची में अनियमितताओं और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर यह आंदोलन होगा। बैठक में राजीव रंजन प्रसाद, उमाशंकर अकेला यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

