उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बिहार के मंत्री निशांत कुमार गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित भव्य गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक

वातावरण का अनुभव किया। दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक मौजूद रहे। मंत्रोच्चार और आरती के बीच घाट का माहौल भक्तिमय नजर आया। बिहार के मंत्री निशांत कुमार के वाराणसी पहुंचने और गंगा आरती में शामिल होने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।
