दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नार्को किंगपिन लेडी डॉन पार्वती गिरफ्तार |

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नार्को किंगपिन लेडी डॉन पार्वती गिरफ्तार |

दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित नार्को किंगपिन और लेडी डॉन पार्वती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पार्वती इलाके की एक्टिव बीसी यानी बैड कैरेक्टर के तौर पर दर्ज थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने पार्वती के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, बड़ी रकम और एक लग्जरी एसयूवी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पार्वती ने कथित तौर पर ड्रग कारोबार से बड़ी संपत्ति अर्जित की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क से जुड़ी जानकारी सामने लाई जाएगी।