जापान, जर्मनी और चीन में चलने वाली एक अनोखी ट्रेन इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। खास बात यह है कि ये ट्रेन सामान्य ट्रेनों की तरह पटरी के ऊपर नहीं, बल्कि ऊंचे ट्रैक से नीचे की ओर लटककर चलती है। इस सिस्टम को सस्पेंशन रेलवे, हैंगिंग रेलवे या सस्पेंडेड मोनोरेल कहा जाता है। जापान की चिबा अर्बन मोनोरेल दुनिया की सबसे लंबी सस्पेंशन

मोनोरेल के रूप में जानी जाती है। वहीं जर्मनी के वुपर्टल शहर में करीब 1901 से सस्पेंशन रेलवे का संचालन हो रहा है। चीन के वुहान में भी इस तकनीक पर आधारित मोनोरेल चल रही है। इस सिस्टम में ट्रेन ऊंचे बीम से जुड़ी रहती है और रबर टायरों की मदद से चलती है। ऊंचे ट्रैक के कारण सड़क यातायात पर कम असर पड़ता है और नदियों, घाटियों व व्यस्त इलाकों को पार करना आसान होता है।
