हजारीबाग। बड़कागांव थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 29 पुड़िया में करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एसपी को 24 सितंबर को सूचना मिली थी कि रामजानकी मंदिर,

गुरूचट्टी के पास युवक ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में गठित टीम ने छापा मारकर सुनील कुमार राम (25) और रूपेश कुमार (19), दोनों निवासी अंबेडकर मोहल्ला बड़कागांव, को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने पुड़िया बनाकर बेचने और स्वयं सेवन करने की बात स्वीकारी है।