लगातार बारिश के कारण दुर्गापुर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। दुर्गापुर के एमएएमसी फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर काफी पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित रहा। इसी दौरान पानी के बीच एक चारपहिया वाहन अचानक बंद हो गया। चालक और स्थानीय लोगों को उतरकर वाहन को धक्का देकर जलमग्न हिस्से से बाहर निकालना पड़ा। बारिश के कारण कई

जगह सड़क और जलाशय में फर्क करना मुश्किल हो गया है। एमएएमसी फ्लाईओवर के नीचे वाहन चालक जोखिम उठाकर पानी पार कर रहे हैं। वहीं दुर्गापुर स्टेशन बाजार, लिलुआबांध, रानीपाड़ा और बेनाचिटी के सुकांत पल्ली सहित कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निचले इलाकों में पानी जमा होने से पैदल आवाजाही के साथ वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।