हजारीबाग। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत गुरुवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा मौजूद थीं। 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक चल रहे पोषण माह के

तहत 25 सितंबर से 9 अक्टूबर तक ये रथ जिले के प्रखंडों, बाजार-हाट और पंचायत स्तर तक जाएंगे। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़े संदेश दिए जाएंगे। उपायुक्त ने “हमारी आँगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” की भावना के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की।
