बंगाल में बड़ा हेल्थकेयर प्रोजेक्ट, अदाणी आरोग्य मंदिर की रखी गई आधारशिला |

बंगाल में बड़ा हेल्थकेयर प्रोजेक्ट, अदाणी आरोग्य मंदिर की रखी गई आधारशिला |

पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन से बड़ी खबर है, जहां अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में 2,000 बेड वाले ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ का शिलान्यास किया गया। न्यू टाउन के एक्शन एरिया-2 में प्रस्तावित इस परियोजना में करीब 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई है। परियोजना में अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।

खास बात यह है कि कुल 2,000 बेड में से 1,000 बेड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए रखने की योजना है। अदाणी समूह ने पश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की योजना भी बताई है, जिसमें पोर्ट, लॉजिस्टिक्स, पावर, सड़क और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में निवेश बढ़ाने की अपील की है। इस परियोजना को लेकर रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी उम्मीदें जताई जा रही हैं।