जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अपनी कही बात पर कायम हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के साथ लगातार हो रही

घटनाओं का हवाला देते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में जाति को देखा जा रहा है और बिहार की स्थिति पर देश-दुनिया में सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा और बिहार को ‘गुंडाराज’ जैसे शब्दों से संबोधित किया। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता और उनकी चिंता सुशासन है।
