अंडाल थाना क्षेत्र के काजोड़ा पंचायत अंतर्गत कुलबागान इलाके में बुधवार को करीब 35 वर्षीय युवक का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गौतम बागदी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गौतम मंगलवार से लापता था। परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर एक स्थान पर लोगों ने उसे फंदे

से लटका देखा। सूचना मिलने पर अंडाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गौतम ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
