पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी और डायरेक्टर अनंत अंबानी से मुलाकात की। यह मुलाकात मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया में हुई। मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल और रिलायंस इंडस्ट्रीज से

जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले भी बंगाल में रिलायंस के कारोबार और संभावित नए निवेश को लेकर चर्चा सामने आई थी। इस मुलाकात को राज्य में उद्योग और निवेश से जुड़े अवसरों के संदर्भ में देखा जा रहा है।
