उत्तर प्रदेश के कानपुर में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की चुनावी रणनीति, विपक्षी दलों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। राजनीतिक मुद्दों के बीच ओवैसी ने शादीशुदा पुरुषों को पत्नी से खुलकर प्यार का इजहार करने की सलाह भी दी और कहा कि घर में मोहब्बत का माहौल बनाए रखना चाहिए। ओवैसी ने AIMIM पर लगने वाले ‘बीजेपी की बी-टीम’ के आरोपों

पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनकी पार्टी अपने राजनीतिक विस्तार के लिए चुनाव मैदान में उतर रही है। उन्होंने जयंत चौधरी को अपना मित्र बताते हुए अखिलेश यादव की भाषा पर भी आपत्ति जताई। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ओवैसी ने कहा कि AIMIM गठबंधन के लिए तैयार है और पार्टी 2 अक्टूबर तक गठबंधन की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करेगी।
