धनबाद के सरायढेला में रविवार को न्यू भारतीय ज्वेलर्स केदूसरे नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राहकों के चार दशकों के अटूट विश्वास और बढ़ती मांग को देखते हुए इस नए शोरूम की शुरूआत की गई है। इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन शोरूम के संचालन संजय सोनी के कुलगुरु पंडित भारत पांडे एवं पत्नी अनीता सोनी ने फीता काट कर किया। उद्घाटन के मौके पर शोरूम के संचालक संजय सोनी ने बताया कि नए शोरूम की कमान चंडीगढ़ से एमबीए की पढ़ाई पूरी कर चुके पुत्र श्रितिक सोनी संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया

कि त्योहारी सीजन बिल्कुल सामने है और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी ग्राहको के लिए विशेष ऑफर पेश किए हैं। इस ऑफर के तहत न्यू भारतीय ज्वेलर्स में गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% की भारी छूट दी जा रही है, जो धनतेरस तक जारी रहेगा। इसके अलावा डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज पूरी तरह मुफ़्त रहेगा। साथ ही, 5 ग्राम सोने की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सरप्राइज गिफ्ट भी दिया जा रहा है। वहीं श्रितिक सोनी ने बताया कि शोरूम में नए फैशन और ट्रेंडी आभूषणों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध है। यहाँ हल्के वजन और आकर्षक लुक वाले आभूषणों की विशेष रेंज रखी गई है।
