राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने जिला परिसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और जिला सांसद प्रतिनिधि सह केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, राशन और पेंशन से

संबंधित समस्याएं रखीं। सांसद ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मौके पर जिप अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, मिथिलेश घोष सहित झामुमो के विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

