हजारीबाग। मालवीय मार्ग स्थित बिहार दुर्गा स्थान के निकट नवनिर्मित बाबा श्री श्याम मंदिर परिसर में सोमवार को सिंहासन की नींव रखी गई। सुबह 9:31 से 10:20 बजे तक शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा-अर्चना हुई। पूरा परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बनाया। श्रद्धालुओं ने बाबा से हजारीबाग में शीघ्र

विराजमान होने की अरदास लगाई। पूजा में हनुमान जी और राणी सती दादी का भी गुणगान हुआ। वर्षों से भव्य धाम की प्रतीक्षा कर रहे भक्तों में विशेष उत्साह दिखा। आरती के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ। अब सबकी नजर उस पावन अवसर पर है जब बाबा महोत्सव के बीच अपने धाम में विराजेंगे।

