जमशेदपुर में युवती से मोबाइल छिनतई का मामला सामने आया है। घटना ब्रह्मा पथ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जवाहर नगर रोड नंबर-15 निवासी सुमन कुमारी काम खत्म कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान ब्रह्मा पथ के पास अज्ञात उचक्कों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटा और मौके से फरार हो गए।मोबाइल छिनतई के बाद युवती ने शोर मचाया,

जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
