बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय के समक्ष झामुमो ने एक दिवसीय धरना दिया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने की, संचालन इंद्रदेव राम ने किया। बाद में अंचलाधिकारी मनोज कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि MDR कानून झारखंड के हितों के खिलाफ है। चेतावनी दी कि कानून वापस

नहीं हुआ तो झारखंड से कोयले का चूर्ण भी बाहर नहीं जाने देंगे। योगेंद्र साव के बयान पर पलटवार करते हुए बेदिया ने कहा कि वे खुद बालू-कोयला-जमीन चोर हैं, कई बार जेल जा चुके हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पर टिप्पणी से पहले आत्ममंथन करना चाहिए। मौके पर संजय करमाली, हेमंत भुइंया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

