हजारीबाग। मेरा युवा भारत, हजारीबाग द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत गुलमोहर इंटर कॉलेज में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया। इसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता डॉ. सरिता सिंह और यूथ आइकन बनवारी मंडल रहे। जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर ने युवाओं को नशे से

दूर रहने, समय प्रबंधन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा आज का युवा ही विकसित भारत की आधारशिला है। कार्यक्रम में नशामुक्ति शपथ दिलाई गई, वॉल सिग्नेचर अभियान चलाया गया और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज के लिए पंजीकरण कराया गया।

