चर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित सप्त सरोवर क्षेत्र में लालमाता मंदिर के सामने एक चाय की दुकान से बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीने से कोली हरिद्वार में रह रहा था और चाय की दुकान चला रहा था। प्रारंभिक जांच में दुकान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हरिद्वार में कोली अपनी पहचान सदाराम के नाम से बता रहा था। मौके से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई। उसके परिचितों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से वह परेशान था और पारिवारिक विवाद को लेकर भी तनाव में था। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

