पाकुड़। सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों की रिपोर्टिंग और बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर DEO द्वारा जारी आदेश के बाद झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा गया। बता दें 15 सितंबर को DEO-सह-DPO, JEPC ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया था कि परिसर में बाहरी व्यक्ति के अनधिकृत प्रवेश पर रोक हो और बिना अनुमति आंकड़े या फोटो न दिए जाएं। इसके

बाद मिड डे मील, शिक्षक अनुपस्थिति, जर्जर भवन जैसी समस्याओं की रिपोर्टिंग पर सवाल उठे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्थानीय अधिकृत पत्रकारों के लिए रिपोर्टिंग पर पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि बोकारो की घटना को पाकुड़ से जोड़कर दिखाए जाने पर यह निर्देश जारी हुआ था। प्रतिनिधिमंडल में प्रीतम सिंह यादव, सतनाम सिंह, सुदीप त्रिवेदी, बलराम ठाकुर, सन्नी दत्ता मौजूद थे।

