इस वक्त की बड़ी खबर अमेरिका के मिशिगन से सामने आ रही है। यहां ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में नियमित ट्रेनिंग उड़ान के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे के बाद पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया, लेकिन उसे चोटें आई हैं। बाद में उसकी हालत स्थिर बताई गई। जानकारी के मुताबिक, विमान टेक्सास नेशनल गार्ड की 149वीं फाइटर विंग द्वारा संचालित था और अल्पेना के कॉम्बैट रेडीनेस ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग मिशन पर

था। क्रैश के बाद मिशिगन स्टेट पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का इलाका खाली कराया। खतरनाक केमिकल लीक होने की आशंका के चलते लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा गया। अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ऑडियो से पक्षी से टकराने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
