आंध्र प्रदेश के रेनिगुंटा रेलवे स्टेशन पर सुबह से हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। असम का रहने वाला एक युवक सुबह करीब 5 बजे से फुटओवर ब्रिज के किनारे लटका हुआ था और आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक को बचाने के लिए हाईटेंशन बिजली लाइन की सप्लाई बंद कर

दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर तिरुपति से रेनिगुंटा जंक्शन होकर चेन्नई, हैदराबाद और विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही भी रोक दी गई। फायर ब्रिगेड की मदद से रेलवे ट्रैक पर जाल लगाया गया और अधिकारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

