मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में

श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिली। नितिन नबीन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने की तस्वीरें सामने आई हैं। महाकालेश्वर मंदिर देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में शामिल है और यहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

