उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित कांशीराम अस्पताल से मरीजों की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर मरीजों से बातचीत करता और उन्हें दवा लिखता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा युवक ईएमओ डॉ. रामकेश का ड्राइवर देव है। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय डॉक्टर कोर्ट में एविडेंस के लिए गए थे। इसी दौरान कथित

तौर पर उनका ड्राइवर ओपीडी कक्ष में मौजूद था। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीयूष मिश्रा ने डॉ. रामकेश से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होने पर कार्रवाई, एफआईआर और शासन को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी भी दी गई है।

