केकेएम कॉलेज के बीएड विभाग में हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न हिंदी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 14 से 28 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देना है। इस दौरान भाषण, कविता-पाठ, काव्य एवं गीत प्रस्तुति तथा देशभक्ति गीत जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फूलिन मरांडी और इंदिरा साहा की देशभक्ति गीत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह भर दिया। प्राचार्य डॉ. युगल झा ने विद्यार्थियों

को दैनिक जीवन एवं शैक्षणिक गतिविधियों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी देश की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत की महत्वपूर्ण संवाहक भाषा है। विभागाध्यक्ष डॉ. महबुब आलम ने कहा कि हिंदी पखवाड़ा विद्यार्थियों को अपनी भाषायी और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर डॉ. मनोहर कुमार, इंद्रनील सरकार, अत्रयी सरकार, चंद्र ज्ञान तिर्की, डॉ. फ्रेडरिक केरकेट्टा, डॉ. आशीष कुमार भारती सहित अन्य शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में डॉ. हरीश कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

