देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, रेलवे मैदान पाकुड़ की ओर से बाबा गणपति मंडप में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने 151 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ

जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। समिति की ओर से बताया गया कि जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा एवं शुभेच्छा के भाव से किया गया।

